Breaking
Sun. May 10th, 2026

मनोहरपुर और चाईबासा मुफ्फसिल थाने के प्रभारी बदले, SP अमित रेनू ने किया पदस्थापन — विनोद कुमार और एनुवाल एक्का को सौंपी गई नई जिम्मेदारी

चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिले में पुलिस प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जिले के पुलिस अधीक्षक अमित रेनू ने नियमित प्रक्रिया के तहत मनोहरपुर थाना और चाईबासा मुफ्फसिल थाना के प्रभारी अधिकारियों का स्थानांतरण कर नई पदस्थापना की है।

जारी आदेश के अनुसार, विनोद कुमार को चाईबासा मुफ्फसिल थाना प्रभारी के पद पर नियुक्त किया गया है, जबकि एनुवाल एक्का को मनोहरपुर थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दोनों अधिकारियों को शीघ्र पदभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

सूत्रों के अनुसार, यह बदलाव थानों की कार्यकुशलता और कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से किया गया है। जिले के संवेदनशील इलाकों में अपराध पर अंकुश लगाने, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने तथा आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधीक्षक ने यह कदम उठाया है।

गौरतलब है कि मनोहरपुर और चाईबासा मुफ्फसिल दोनों थाने पश्चिमी सिंहभूम जिले के महत्वपूर्ण थानों में गिने जाते हैं, जहां आए दिन नक्सली गतिविधियों, सड़क दुर्घटनाओं, अवैध खनन और अन्य आपराधिक घटनाओं पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई की आवश्यकता होती है।

पुलिस अधीक्षक अमित रेनू ने उम्मीद जताई है कि नए थाना प्रभारियों की नियुक्ति से स्थानीय स्तर पर पुलिस की सक्रियता बढ़ेगी और आम जनता का पुलिस पर विश्वास और मजबूत होगा।

Related Post