Breaking
Wed. Jul 15th, 2026

गम्हरिया तालाब के पास अधेड़ का शव मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

गम्हरिया, सरायकेला-खरसावां जिला स्थित गम्हरिया प्रखंड कार्यालय से सटे तालाब के किनारे रविवार सुबह एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने शव देख तुरंत आदित्यपुर थाना को सूचना दी। खबर मिलते ही थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विनोद तिर्की दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक की पहचान जेब से मिले परिचय पत्र के आधार पर आनंद कुमार (पिता हलदर प्रसाद चौधरी), निवासी सी. निर्मल महतो पाथ, छोटा गम्हरिया के रूप में हुई है। बताया गया कि आनंद कुमार अमलगम स्टील एंड पावर लिमिटेड के एसएमएस विभाग में कार्यरत थे। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और शव देखते ही फफक पड़े।

फिलहाल पुलिस यह जांच कर रही है कि मामला हत्या का है या किसी हादसे का परिणाम। थाना प्रभारी विनोद तिर्की ने बताया कि मौत के असली कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और जिज्ञासा का माहौल बना हुआ है, वहीं पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर हर पहलू की बारीकी से जांच में जुटी है।

Related Post