Breaking
Fri. Sep 18th, 2026

नीमडीह में भीषण सड़क हादसा: कार की टक्कर से कोलकाता के युवक की मौत, चालक फरार

नीमडीह (सरायकेला-खरसावां)। एनएच-32 पर शनिवार को एक भीषण सड़क हादसे में कोलकाता के बेहाला निवासी 26 वर्षीय सर्नव बटवाल की मौत हो गई। हादसा घाघरा जुड़िया पुल के पास हुआ, जब सर्नव अपने दोस्तों के साथ बाइक से चांडिल से बलरामपुर की ओर जा रहा था। तभी विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सर्नव गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा, जबकि कार चालक जामडीह होते हुए रसूनिया की ओर फरार हो गया। स्थानीय लोगों और पुलिस ने पीछा किया, लेकिन वह पकड़ में नहीं आया। घायल सर्नव को तुरंत नीमडीह सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे टाटा मेन हॉस्पिटल, जमशेदपुर रेफर कर दिया।

तत्काल एंबुलेंस उपलब्ध न होने पर आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो ने अपने निजी एंबुलेंस से घायल को जमशेदपुर भेजा, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस दर्दनाक घटना से सर्नव के दोस्तों और क्षेत्रवासियों में गहरा शोक व्याप्त है। पुलिस ने अज्ञात कार चालक की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है।

Related Post