Breaking
Wed. Oct 7th, 2026

चाईबासा: बिहारी क्लब के बाहर अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिले के सदर थाना क्षेत्र में मंगलवार को बिहारी क्लब के गेट के सामने एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया।

अभी तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज तथा गवाहों से पूछताछ कर पहचान करने की कोशिश कर रही है। मालूम हो कि चाईबासा में हाल के दिनों में लावारिस शव मिलने की ऐसी घटनाएँ पहले भी हुई हैं, जिनमें मृतकों की पहचान नहीं हो पाई थी।

इस मामले में पुलिस जनता से भी अपील कर रही है कि यदि किसी को मृतक के बारे में कोई जानकारी हो तो तुरंत सदर थाना को सूचित करें।

Related Post