Breaking
Wed. Aug 26th, 2026

जमशेदपुर में सीढ़ी से गिरकर जैप-6 के जवान की मौत, शोक में डूबा परिवार

जमशेदपुर।शहर में बुधवार की देर रात एक दर्दनाक हादसा उस समय हुआ जब जैप-6 में पदस्थापित जवान आलोक कुमार की सीढ़ी से गिरकर मौत हो गई। सोनारी सीपी क्लब के पास रहने वाले 36 वर्षीय आलोक रात में अचानक घर की सीढ़ियों से नीचे गिर पड़े। जोर की आवाज सुनकर परिजन सतर्क हुए और उन्हें गंभीर चोटों की हालत में तत्काल टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) ले जाया गया। चिकित्सकों ने भरसक प्रयास किया लेकिन देर रात इलाज के दौरान आलोक ने दम तोड़ दिया।

जवान की मौत की खबर फैलते ही परिवार और आस-पड़ोस में कोहराम मच गया। परिजन हैरान हैं कि अचानक ऐसा हादसा कैसे हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर जैप-6 एसोसिएशन के सदस्य भी अस्पताल पहुंचे और पूरी स्थिति का जायजा लिया। इधर पुलिस ने इस मामले को अस्वाभाविक मौत के रूप में दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

Related Post