Breaking
Fri. Oct 30th, 2026

राजनगर में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई बाइक, तीन दोस्तों की मौके पर मौत

राजनगर।सरायकेला-खरसाव जिला में रविवार तड़के करीब 3:30 बजे राजनगर थाना क्षेत्र के लकड़ा कोचा मोड़ के पास हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों मृतक आपस में दोस्त थे और जमशेदपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, तीनों युवक चाईबासा से टाटा की ओर जा रहे थे। रास्ते में लकड़ा कोचा मोड़ के समीप खड़े एक ट्रक में उनकी बाइक पीछे से जोरदार टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही तीनों की जान चली गई।

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शवों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान बारीडीह बागुनहातु आदर्श नगर निवासी लखन कुमार, राजू सांडिल और संजय लोहार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तीनों शनिवार रात चाईबासा अपनी बहन के घर जाने की बात कहकर निकले थे।

परिजनों के अनुसार यह हादसा ट्रैफिक प्रबंधन की लापरवाही और सड़क किनारे खड़े ट्रक के कारण हुआ। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Post