Breaking
Fri. Oct 30th, 2026

पूजा के दौरान साड़ी में लगी आग से महिला की मौत, चार दिन बाद अस्पताल में तोड़ा दम

जमशेदपुर। मानगो थाना क्षेत्र के कोमाराम बस्ती में पूजा के दौरान साड़ी में आग लगने से गंभीर रूप से झुलसी महिला की शनिवार देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। 26 वर्षीय ममनी गोराई 1 अगस्त की सुबह काली मंदिर में पूजा कर रही थीं, तभी उनकी साड़ी जलते दीये की लौ से सुलग उठी और देखते ही देखते आग ने उन्हें पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया।

चीख सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने के बाद उन्हें तत्काल एमजीएम अस्पताल पहुंचाया। चार दिनों तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद गंभीर जलन की वजह से ममनी ने दम तोड़ दिया।

पति बबलू गोराई ने बताया कि हादसे के समय वे घर पर नहीं थे। घटना की सूचना मिलते ही वे अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक हालत नाजुक हो चुकी थी। ममनी अपने पीछे दो छोटे बच्चों को छोड़ गई हैं।

हादसे से पूरे इलाके में गहरा शोक है और लोग परिजनों को ढांढस बंधा रहे हैं। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद रविवार को शव परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Post