Breaking
Fri. Oct 30th, 2026

रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा: सरजमदा के रिटायर्ड कर्मचारी की ट्रेन की चपेट में आकर मौत

जमशेदपुर। परसुडीह थाना क्षेत्र के गदड़ा रेलवे फाटक के पास शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में 65 वर्षीय देवकी कलेज की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। देवकी कलेज सरजमदा के निवासी थे और टाटा मोटर्स के स्थायी कर्मचारी रह चुके थे। वह करीब पाँच साल पहले सेवा-निवृत्त हुए थे। हादसे के समय वे जोजोबेड़ा स्थित अपनी बेटी के घर राखी मनाने आए थे।

स्थानीय लोगों के अनुसार, देवकी कलेज को कान से सुनने में दिक्कत थी। इसी कारण वे ट्रेन के आने की आवाज नहीं सुन पाए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आसपास के लोगों ने उन्हें आवाज भी दी, लेकिन वे समय पर ट्रैक से हट नहीं सके और ट्रेन की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी तेज थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही परसुडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए एमजीएम अस्पताल भेज दिया।

Related Post