Breaking
Thu. Oct 29th, 2026

सांप के काटने से तीन दिन बाद मासूम लक्ष्मी की मौत, गांव में पसरा मातम

जमशेदपुर। परसुडीह क्षेत्र में रहने वाली 11 वर्षीय बच्ची लक्ष्मी सिरका की ज़िंदगी एक ज़हरीले सांप के डसने से दर्दनाक अंत को पहुंच गई। तीन दिनों तक ज़िंदगी और मौत के बीच जूझने के बाद आखिरकार उसने बुधवार को दम तोड़ दिया।

परसुडीह थाना अंतर्गत हलुदबनी पारा टोला निवासी 11 वर्षीय लक्ष्मी सिरका की सांप के डसने से मौत हो गई। यह दर्दनाक घटना 3 अगस्त की रात की है, जब लक्ष्मी अपने घर में सो रही थी। उसी दौरान ज़हरीले करैत सांप ने उसे डस लिया। घटना के तुरंत बाद परिजनों ने सांप को मार डाला और बच्ची को आनन-फानन में एमजीएम अस्पताल ले जाया गया।

तीन दिनों तक अस्पताल में उसका इलाज चलता रहा, लेकिन ज़हर के प्रभाव से उसकी स्थिति लगातार बिगड़ती गई। चिकित्सकों की तमाम कोशिशों के बावजूद सोमवार को लक्ष्मी ने अंतिम सांस ली।

बच्ची की मौत से इलाके में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर परसुडीह पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Related Post