Breaking
Mon. Oct 5th, 2026

नामकुम में खड़े ट्रक से टकराई पिकअप वैन, चालक की मौके पर मौत

रांची :नामकुम थाना क्षेत्र के रांची-टाटा मुख्य मार्ग पर स्थित रामपुर चौक में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जमशेदपुर से आ रही एक पिकअप वैन ने सड़क किनारे खड़ी एक ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप वैन के चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक चालक की पहचान बख्तियारपुर निवासी के रूप में की गई है। हादसे की सूचना मिलते ही नामकुम थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया है। पिकअप वैन पर से अमूल दूध लिखा हुआ है।

पुलिस ने पिकअप वैन और ट्रक को जब्त कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है। प्राथमिक जांच में अनुमान है कि चालक को झपकी आ गई होगी, जिससे यह हादसा हुआ। स्थानीय लोगों के अनुसार, रांची-टाटा मुख्य मार्ग पर खड़े भारी वाहनों की वजह से इस तरह की घटनाएं अक्सर होती रहती हैं। उन्होंने प्रशासन से इस पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को करने और आगे की कानूनी प्रक्रिया में लगी है।

Related Post