Breaking
Sun. Oct 25th, 2026

धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, पहचान के प्रयास जारी

धालभूमगढ।पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित धालभूमगढ थाना क्षेत्र के पुनसा के पास एनएच-18 पर रविवार को हुए एक सड़क हादसे में एक बाइक सवार व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया।

घटना की सूचना पाकर धालभूमगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे में मृतक का चेहरा बुरी तरह कुचल गया, जिससे उसकी तत्काल पहचान नहीं हो सकी है।

पुलिस मृतक की बाइक (नंबर JH 05 E 3427) के आधार पर उसकी पहचान करने का प्रयास कर रही है। पुलिस का कहना है कि मृतक की पहचान के बाद परिजनों को सूचना दी जाएगी और आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Post