Breaking
Sun. Oct 4th, 2026

*तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, रफ्तार ब्रदर्स बनी विजेता* *नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत*

चाईबासा: चक्रधरपुर ग्रामीण क्षेत्र में आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का रविवार को खेल भावना और उत्साह के साथ समापन हुआ। प्रतियोगिता के तीसरे दिन रफ्तार ब्रदर्स और मैं हूं अजय एफसी के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। निर्धारित समय और पेनल्टी शूटआउट में दोनों टीमें बराबरी पर रहीं। इसके बाद सिक्का उछालकर विजेता का फैसला किया गया, जिसमें रफ्तार ब्रदर्स के पक्ष में परिणाम आया।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव उपस्थित थे। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्रॉफी और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

समारोह में विशिष्ट अतिथि विधायक प्रतिनिधि पीरू हेम्ब्रम, इटोर पंचायत मुखिया सोमनाथ कोया, चक्रधरपुर प्रखंड उप-प्रमुख विनय प्रधान, झामुमो प्रखंड सचिव ताराकांत सिजूई, सिमीदिरी पंचायत मुखिया महेंद्र पुर्ती, गोपीनाथ पंचायत मुखिया सेलाई मुंडा, बेन्देस्वर गागराई और संजीव सौंवयां मौजूद रहे।

सन्नी उरांव ने कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास के साथ अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता बढ़ाने में भी मदद करता है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। युवाओं को नशे और भटकाव से दूर रहकर खेल के क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि नगर परिषद स्थानीय युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं और मंच उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत है।

प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज के पुरस्कार भी दिए गए। कार्यक्रम में आयोजन समिति के सदस्य, स्थानीय खेल प्रेमी, समाजसेवी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। अंत में आयोजन समिति ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों और दर्शकों के प्रति आभार जताया।

Related Post