Breaking
Fri. Oct 23rd, 2026

Jamshedpur Gurudwara Politics: मैंने गुरु घर में सेवा भाव से काम किया है और निरंतर करता रहूंगा, संगत जानती है उनका दान किया हुआ पाई पाई का पैसा सही जगह इस्तेमाल हो रहा है- निशान सिंह

जमशेदपुर: साकची गुरुद्वारा में प्रधान पद का चुनाव 8 जून को होगा ऐसे में निशान सिंह ने भी नामांकन पर्चा भर दिया है सोमवार को संयोजक सतिंदर सिंह रोमी और सह-संयोजक श्याम सिंह ने चुनावी गतिविधियों को गति देते हुए औपचारिक घोषणा की है कि आगामी 8 जून रविवार को चुनाव की तारीख निर्धारित की गई है. इसी दिन 1839 वोटर अपना प्रधान चुनेंगे.

ज्ञात हो कि एक तरफ साकची गुरुद्वारा के वर्तमान प्रधान निशान सिंह हैं तो दूसरी तरफ गुरुनानक सेवा दल के प्रमुख सह साकची गुरुद्वारा के पूर्व प्रधान हरविंदर सिंह मंटू हैं, इस चुनावी मुकाबले के बीच दोनों पक्षों कि ओर से एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप भी देखने को मिल रहा है अब देखना यह है कि जनता या फिर संगत का समर्थन किस ओर जाता है, साकची गुरुद्वारा साहिब के प्रधान निशान सिंह ने कहा है कि मैने गुरुद्वारा साहिब में हमेशा सेवा भाव से काम किया है और वह संगत को दिख भी रहा है और मैं हमेशा इसी तरह से गुरु घर की सेवा निरंतर करता रहूंगा और संगत जानती है कि उनका दान किया हुआ पैसा सही जगह इस्तेमाल हो रहा है एवं गुरु घर की सेवा के लिए हो रहा है और मैं चाहता हूं कि जो जो कमियां हैं आगे चल कर हमारी कमेटी के द्वारा उसको भी पूरा किया जाएगा. ज्ञात हो कि निशान सिंह ने सेवादारों को स्कूटर भी मुहैया करवाया है तह की सेवादारों को आने जाने में किसी भी प्रकार की परेशानियां न हो जो कि इससे पहले कभी नहीं हुआ

Related Post