Breaking
Thu. Oct 8th, 2026

कपाली में Daya Hospital के दूसरे ब्रांच एवं पॉलीक्लिनिक का हुआ उद्घाटन

जमशेदपुर: सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओल्ड टी.ओ.पी चौक में Daya Hospital के दूसरे ब्रांच का शुभारंभ किया गया। यह अस्पताल पहले से ही अपने मुख्य ब्रांच के माध्यम से मानगो के गांधी मैदान क्षेत्र में मरीजों को सेवा प्रदान कर रहा है.

इस अवसर पर ईचागढ़ की विधायिका सविता महतो मुख्य अतिथिके रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने रिबन काटकर नए अस्पताल भवन का उद्घाटन किया। अस्पताल के संचालक मुमताज़ अहमद ने बताया कि यहां आयुष्मान के लाभुकों का भी इलाज किया जाएगा जिससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोग भी बेहतर चिकित्सा सुविधा प्राप्त कर सकेंगे। अस्पताल में जनरल सर्जरी जैसे अपेंडिक्स, गॉलब्लैडर और हर्निया के ऑपरेशन किए जाएंगे। इसके साथ ही ऑर्थोपेडिक यानी हड्डी से जुड़ी समस्याओं का भी इलाज आयुष्मान के तहत संभव होगा

इस अस्पताल की सबसे बड़ी प्राथमिकता रहेगी कम खर्च में अच्छा इलाज उपलब्ध कराना।

Related Post

You Missed