Breaking
Sat. Oct 24th, 2026

Jamshedpur gurudwara politics: वोटर लिस्ट में से वोटरों का नाम हटाने का काम कर रहे हैं निशान सिंह : मंटू गुट

जमशेदपुर: साकची गुरुद्वारा साहिब के प्रधान पद का चुनाव इन दिनों चर्चा में है ऐसे में दोनों पक्षों की तरफ से बयान बाज़ी जारी है ऐसे में साकची गुरुद्वारा के वर्तमान प्रधान निशान सिंह की रविवार को हुई प्रेस वार्ता के बाद पूर्व प्रधान हरविंदर सिंह मंटू ने भी मंगलवार को साकची स्थित बीजेपी कार्यालय में एक प्रेस वार्ता की.

जिसमें साकची गुरुद्वारा के पिछले हिसाब किताब को लेकर चर्चा हुई, जिसमे मंटू का पक्ष रखते हुए उनके तमाम समर्थकों ने निशान सिंह पर हमला बोला वहीं मंटू के समर्थक राजू मारवाह ने निशान सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा कि निशान सिंह ने जो हिसाब किताब का लेखा जोखा रखा है वह आधा अधूरा है एवं उनके तमाम समर्थकों ने कई बातें कहीं उन्होंने बताया कि निशान सिंह वोटर लिस्ट में से वोटरों का नाम हटाने का काम कर रहे हैं, वहीं साकची गुरुद्वारा के मौजूदा चेयरमैन भी इस वार्ता में मौजूद रहे उन्होंने बताया कि निशान सिंह खुद को एक ईमानदार व्यक्ति बताते हुए लोगों के बीच प्रचार कर रहे हैं लेकिन इसकी सच्चाई इससे ठीक उलट है निशान लोगों को बेवकूफ बना रहे हैं वे वैशाखी वाले दिन 2 करोड़ 9 लाख का हिसाब बताते हैं जिसके बाद वे प्रेस वार्ता कर बताते हैं कि हमने 6 करोड़ रूपये कमाया है तो बाकी का हिसाब कहां है यह भी बताएं.

Related Post