Breaking
Fri. Oct 23rd, 2026

Social Work: भूखे का पेट भरना हमारा नैतिक कर्तव्य: पारस नाथ मिश्रा

जमशेदपुर: सुभाष युवा मंच की ओर से आनंद भोज का 500वां सप्ताह का आयोजन मंगलवार को टाटानगर रेलवे स्टेशन के पास स्थित हनुमान मंदिर के समीप किया गया. आनंद भोज की शुरुआत संस्था के अध्यक्ष पारस नाथ मिश्रा एवं झारखंड प्रशासनिक सेवा के प्रेम रंजन ने भोजन बाटकर किया. जिसमें कार्यक्रम के दौरान डीएसपी मनोज कुमार ठाकुर भी उपस्थित रहे.

सुभाष युवा मंच का यह प्रयास अति सराहनीय है. वहीं मीडिया से बातचीत करते हुए संस्था के अध्यक्ष पारस मिश्रा ने कहा कि भारत में रोज-रात हज़ारों लोग भूखे सोते हैं और उनको भोजन कराना हमारा नैतिक कर्तव्य है. हमारा उद्देश्य है कि गरीबों को सप्ताह में एक बार स्वादिष्ट भोजन कराया जाए. साथ ही साथ उन्होंने यह भी बताया कि इसकी शुरुआत गांधी जयंती के दिन हुई थी और यह 500वां सप्ताह है. कार्यक्रम के दौरान डीएसपी मनोज कुमार ठाकुर भी उपस्थित रहे एवं उनको सेवा रत्न अवार्ड देकर सम्मानित किया गया और साथ ही साथ प्रेम रंजन को भी सेवा रत्न अवार्ड देकर सम्मानित किया गया.

Related Post