Breaking
Fri. Oct 23rd, 2026

बाइक स्टंट बना काल, सड़क किनारे ईंट से टकराने से युवक की मौत

सरायकेला:सरायकेला-कालाडूंगरी मुख्य मार्ग पर बड़ा कांकड़ा गांव के समीप सोमवार दोपहर करीब 12 बजे स्टंट के दौरान बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान कालागुजू गांव निवासी 22 वर्षीय कालिदास महतो के रूप में हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कालिदास अपनी बाइक से स्टंट कर रहा था और सड़क पर रगड़ते हुए चिंगारी निकाल रहा था। तेज रफ्तार और लापरवाही के चलते बड़ा कांकड़ा के पास मोड़ पर उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खेत में रखी ईंट से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कालिदास गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा।

स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल रोड एंबुलेंस बुलाकर उसे सरायकेला सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामला दर्ज कर लिया है।

Related Post