Breaking
Fri. Oct 23rd, 2026

नरगा डैम में डूबे दो युवक, दोस्त को बचाते हुए गई जान

जमशेदपुर। एमजीएम थाना क्षेत्र नरगा डैम में नहाने के दौरान दो युवकों की डूबकर मौत हो गई। दोनों उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के रहने वाले थे।

घटना रविवार दोपहर करीब 1.30 बजे एमजीएम थाना क्षेत्र के नरगा डैम की है। चार युवक डैम में पहुंचे थे, जिनमें गौरव सिंह (21) और अभिषेक कुमार (19) नहाने उतरे। नहाते समय गौरव डूबने लगा, जिसे बचाने के प्रयास में अभिषेक भी डूब गया। रात में अंधेरा होने के कारण तलाशी नहीं हो सकी। सोमवार सुबह दोनों शव डैम में तैरते मिले, जिन्हें गोताखोरों की मदद से बाहर निकाला गया। दोनों युवक माचाबेड़ा में बांस का घर बनाने का काम करते थे और माचाडीह में रह रहे थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार यूडी केस दर्ज किया गया है।

Related Post