Breaking
Thu. Aug 6th, 2026

पहलगाम हमले के जवाबी ऑपरेशन सिंदूर चला कर आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए ग्रामीण महिलाओं में खुशी का माहौल

जमशेदपुर/पोटका

 

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को निर्दोष लोगों को धर्म पूछ कर आतंकवादियों द्वारा मारे जाने के बाद देश सन्न हो गया था। वहीं जवाबी कार्रवाई करते हुए भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान के आतंकवादियों का 9 ठिकानों पर हमला कर 70 से ज्यादा आतंकवादियों में उनके परिजनों को मार गिराया, इस ऑपरेशन सिंदूर को लेकर भारत में खुशी का माहौल है इस बीच खासकर ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं में भी खुशियां है। उनका कहना है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भारतीय महिलाओं को उनके सम्मान में ऑपरेशन सिंदूर नाम रखकर महिलाओं का गौरव एवं उनके सम्मान को बढ़ाया है। इसलिए महिलाओं ने देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी को तेहदिल से धन्यवाद देते हुए कहा कि मोदी जी आप आगे बढ़े हम आपके साथ हैं। पाकिस्तान में जितने भी आतंकवादी ठिकाने हैं। उसको खत्म करें हम महिलाएं आपके साथ हैं वहीं महिलाओं में खुशी और हर्ष का माहौल है। महिलाओं ने पाकिस्तान मुर्दाबाद, आतंकवाद मुर्दाबाद,नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के खूब लगाए नारे। मौके पर देवी कुमारी भूमिज, मालती गोप, गीता रानी गोप, दीपिका गोप, मंगला गोप, शांति गोप, कनक लता साहू, किरण नंदी, शिल्पा गोप, विनीता गोप, कालो गोप, मौसमी गोप, सरस्वती मदक, जमुना गोप, सविता नायक, मनिका गोप, तिथि गोप आदि उपस्थित रहे।

Related Post