Breaking
Fri. Oct 30th, 2026

खनन विभाग द्वारा अवैध बालू भंडारण के खिलाफ छापेमारी, कुल 400 सीएफटी बालू जप्त, दो व्यक्ति पर मामला दर्ज।

पोटका सौहदा में अवैध बालू भंडारण के विरुद्ध खनन विभाग के इंस्पेक्टर अभिजीत मजूमदार एवं पोटका पुलिस के द्वारा शनिवार को सोहदा रास्ता किनारे अवैध बालू के भंडार को जप्त किया गया। खनन विभाग के द्वारा कुल 400 सीएफटी बालू जब्त कर दो व्यक्ति पर मामला भी दर्ज किया गया। गुप्त सूचना के आधार पर दो जगह छापामारी किया गया। इसके उपरांत पूछताछ में पता चला कि  यहां बालू लघु खनिज का अवैध भंडारण जादूगोड़ा के ओम शिवम एंटरप्राइजेज के मालिक नीतीश कुमार एवं‌ रामु पात्रा के द्वारा किया जाता है।  अवैध भंडारण के खिलाफ दो लोगों पर मामला दर्ज किया गया।

Related Post