Breaking
Fri. Oct 30th, 2026

ज्वेलरी दुकानदार से लूट, विरोध करने पर मारी गोली*

रांची:रांची के रातू थाना क्षेत्र के चटकपुर में एक जेवर दुकानदार बसंत कुमार को लूट के प्रयास में गोली मार दी गई। गोली उनके बाय कंधे पर लगी है। दो लोग बाइक पर आए थे और उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया।

बसंत कुमार ने बताया कि वे अपनी दुकान में थे जब दो लोग बाइक पर आए और लूट का प्रयास किया। जब उन्होंने विरोध किया तो उन्हें गोली मार दी गई। फिलहाल, बसंत कुमार का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है।

Related Post