Breaking
Mon. Oct 12th, 2026

रांची: पुलिस ने 407 किलो गांजा के साथ दो तस्करों को दबोचा

रांची। ओडिशा से रांची के रास्ते गांजा तस्करी के बड़े मामले का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने 407 किलो गांजा बरामद किया है। एसएसपी चंदन सिन्हा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो तस्करों धर्मवीर सिंह और राजेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया।

 

शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसएसपी चंदन सिन्हा ने जानकारी दी कि उन्हें सूचना मिली थी कि ओडिशा से रांची की ओर कंटेनर ट्रक में गांजा लोड करके लाया जा रहा है। इस पर तुरंत एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने रांची-रामगढ़ मार्ग में उकरीद नकवाटोली के पास ट्रक को रोककर तलाशी ली।

 

तलाशी के दौरान ट्रक के ड्राइवर सीट के पीछे बने एक बॉक्स से 16 प्लास्टिक के बोरों में लगभग 407 किलो गांजा बरामद किया गया। जांच में पता चला कि यह गांजा ओडिशा के सम्बलपुर से लाकर रामगढ़ के एक टॉल गेट के आगे किसी को दिया जाना था। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत लगभग दो करोड़ रुपये बताई जा रही है।

 

पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस सफलता के लिए एसएसपी ने टीम को बधाई देते हुए कहा कि रांची पुलिस नशे के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है और भविष्य में भी यह अभियान जारी रहेगा।

Related Post

You Missed