Breaking
Fri. Oct 23rd, 2026

सरायकेला: तीन थानेदारों का तबादला, नए थाना प्रभारी नियुक्त ..

सरायकेला-:सरायकेला जिले में पुलिस विभाग में बड़े बदलाव किए गए हैं। जिले के तीन थानेदारों के स्थानांतरण और नई नियुक्तियों की घोषणा की गई है।

आदित्यपुर थाना की कमान अब 1994 बैच के दारोगा राजीव कुमार सिंह को सौंप दी गई है। राजीव कुमार सिंह को एक तेज तर्रार पुलिस अधिकारी के रूप में जाना जाता है और इससे पहले वे गम्हरिया थाना प्रभारी के रूप में कार्यरत रहे हैं। वर्तमान में वे डायल 112 के प्रभारी थे।

सरायकेला थाना प्रभारी के रूप में सतीश बरनवाल को नियुक्त किया गया है। कुचाई थाना प्रभारी के पद पर नरसिंह मुंडा को नियुक्त किया गया है।

एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने नए थाना प्रभारियों को तुरंत पदभार ग्रहण करने का निर्देश दिया है, ताकि पुलिस व्यवस्था में कोई रुकावट न आए।

Related Post