Breaking
Fri. Oct 23rd, 2026

JSSC अध्यक्ष के खिलाफ अवमानना नोटिस जारी, हाईकोर्ट ने कार्यशैली से नाराज होकर सशरीर किया तलब ..

रांची -:हाईकोर्ट ने JSSC अध्यक्ष के ऊपर अवमानना का नोटिस कर दिया है और उन्हें कोर्ट के समक्ष सशरीर हाजिर होने को कहा है। दरअसल शिक्षक नियुक्ति को लेकर मीना कुमारी एवं अन्य की ओर से दाखिल याचिका पर आज सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान मीना कुमारी एवं अन्य ने कोर्ट को बताया कि जेएसएससी ने हाईकोर्ट के आदेश का अनुपालन नहीं किया। इस पर कोर्ट ने JSSC के अध्यक्ष से यह पूछा है कि आदेश का अनुपालन क्यों नहीं किया गया? क्यों ना उनके ऊपर अवमानना नोटिस जारी करके कार्रवाई शुरू की जाए। दरअसल पिछली सुनवाई में JSSC द्वारा वर्ष 2016 में हाईस्कूल शिक्षक नियुक्त्ति विज्ञापन का राज्य स्तरीय मेरिट लिस्ट जारी किए जाने की बात कही गई थी। लेकिन जेएसएससी ने ऐसा नहीं किया। जिसपर कोर्ट ने नाराजगी जताई है। हाई कोर्ट की एकल पीठ ने मामले में कल यानी शुक्रवार को जेएसएससी के अध्यक्ष को हाई कोर्ट तलब किया है।

Related Post