Breaking
Fri. Oct 23rd, 2026

चंपाई सोरेन के भाजपा में शामिल होने के बाद राज्य सरकार ने उनके परिवार की सुरक्षा हटाई !

सरायकेला-:झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता चंपाई सोरेन के भाजपा में शामिल होने के बाद राज्य सरकार ने उनके परिवार की सुरक्षा हटा ली है। सरायकेला के जिलिंगगोड़ा स्थित उनके घर के बाहर तैनात सुरक्षाकर्मियों को हटा लिया गया है। इसके साथ ही, चंपाई सोरेन के बेटे बाबूलाल सोरेन और उनके प्रेस सलाहकार धर्मेंद्र गोस्वामी उर्फ चंचल की सुरक्षा भी वापस ले ली गई है।

हालांकि, चंपाई सोरेन को पूर्व मुख्यमंत्री के प्रोटोकॉल के तहत मिलने वाली सुरक्षा जारी रहेगी। उनके दौरे के दौरान सुरक्षाकर्मी उनके साथ रहेंगे। इससे पहले, राज्य सरकार ने चंपाई सोरेन के परिवार के सदस्यों और उनके घर पर भी सुरक्षा प्रदान की थी, जिसे अब पूरी तरह से हटा लिया गया है।

वहीं, रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह दावा किया जा रहा है कि जल्द ही सुरक्षाकर्मियों की पूर्व स्थिति बहाल की जा सकती है, हालांकि इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान अभी तक जारी नहीं किया गया है।

चंपाई सोरेन के भाजपा में शामिल होने के बाद यह सुरक्षा में बदलाव राज्य सरकार के निर्णयों का हिस्सा माना जा रहा है।

Related Post