Breaking
Fri. Oct 23rd, 2026

बालिकओं ने निकाली आक्रोश रैली, रेप के आरोपी को मौत की सजा देनी की मांग …

जमशेदपुर.-: जुगलाई स्थित सेंट डेविड पब्लिक स्कूल के बैनर तले बालिकाओं और विद्यार्थियों ने शनिवार को एक आक्रोश रैली निकाली. कोलकाता में महिला डॉक्टर से हुए रेप और हत्या का विरोध किया और आरोपी को मौत की सजा देने की मांग की. वहीं, मानगो में भी छोटी बच्ची के साथ हुए कुकर्म के खिलाफ अपना विरोध जयाता और आरोपी को तुरंत पकड़कर कड़ी सजा देने की मांग की. रैली की शुरुआत जुगसलाई महतो पारा रोड स्थित सेंट डेविड पब्लिक से हुई जो बिष्टुपुर गोलचक्कर तक जाकर खत्म हुई. इस रैली में 170 विद्यार्थी शामिल हुए. रैली में समाजसेवी राशिद सोनू, इकबाल अंसारी शांती महंती, ज़रीना अलिया, फारूक अनवर ,फरत जहां,नेहा परवीन,यास्मिन परवीन ,मंसूरी परवीन ,अमीना अलिया ,मुस्कान परवीन ,रेहाना परवीन ,रफत जहां ,अब्दुल हमिद, शाहिना परवीन ,राबिया परवीन, नीलू परवीन, मो खालिद,नसरुल्लाह खान,ताहिर हुसैन, डॉ अफरोज शकील व अन्य लोग शामिल हुए.

Related Post