Breaking
Fri. Oct 23rd, 2026

झारखंड सरकार के कल्याण विभाग द्वारा संचालित उन्नति का पहिया साईकिल वितरण योजना !

जमशेदपुर-:झारखंड सरकार के कल्याण विभाग द्वारा संचालित उन्नति का पहिया साईकिल वितरण योजना के तहत बन्ना गुप्ता, माननीय मंत्री, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण तथा खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा गांधी मैदान, मानगो में आयोजित एक कार्यक्रम में 440 बच्चों के बीच साईकिल का वितरण किया गया। इस मौके पर उप विकास आयुक्त मनीष कुमार, अपर नगर आयुक्त रंजीत लोहरा तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

इस अवसर पर माननीय मंत्री ने उपस्थित छात्र-छात्राओं के साथ अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा लगातार युवा, महिला, छात्र को सीधे तौर पर लाभ देने का काम किया जा रहा है। साइकिल मिलने से अब छात्र-छात्राओं को स्कूल आने-जाने में कोई परेशानी नहीं उठानी होगी। बच्चे मन लगाकर पढ़ें, यही झारखंड सरकार की सोच है। इससे बच्चे उत्साहित होंगे तथा शिक्षण कार्य में सुधार होगा। ड्रॉप आउट बच्चों की संख्या में कमी आएगी एवं नियमित रूप से विद्यालय आने को प्रेरित होंगे। वहीं छात्र-छात्राओं को शुभकामना देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Post