Breaking
Thu. Aug 27th, 2026

जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट से लापता ट्रेनी पायलट और विमान की खोजबीन के लिए भारतीय वायु सेना गुरुवार को चांडिल डैम पहुंचेगी।

जमशेदपुर: जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद लापता हुए ट्रेनी विमान की तलाश तेज कर दी गई है। घटना के तीसरे दिन भी विमान और पायलट का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। भारतीय वायु सेना गुरुवार से सरायकेला के चांडिल डैम में खोजबीन शुरू करेगी।

सरायकेला के चांडिल डैम में एनडीआरएफ की टीम पहले से खोजबीन कर रही थी, लेकिन डैम की अत्यधिक गहराई के कारण अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है। घटना के दूसरे दिन, एक स्थानीय युवक के इनपुट के आधार पर सरायकेला प्रशासन ने एनडीआरएफ की टीम को बुलाया था। युवक का दावा है कि उसने एक छोटे विमान को चांडिल डैम में गिरते देखा था।

Related Post