Breaking
Tue. Sep 22nd, 2026

मांनगो फ्लाईओवर का निर्माण धीमी गति से, भाजपा का दो साल में पूरा करने का वादा !

जमशेदपुर-:”बीरबल की खिचड़ी” कहावत जमशेदपुर के मांनगो फ्लाईओवर ब्रिज निर्माण पर सटीक बैठती प्रतीत हो रही है। यह प्रोजेक्ट भूइयाडीह बस स्टैंड से लेकर डिमना चौक तक जाएगा और इसका शिलान्यास अब तक तीन बार हो चुका है। हालांकि, अभी तक इसमें कोई ठोस प्रगति नहीं हुई है।

पिछले मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने भी इस प्रोजेक्ट के तीसरे शिलान्यास से मना कर दिया था। वर्ष 2020 में हेमंत सरकार ने इस फ्लाईओवर के निर्माण की घोषणा की थी, लेकिन विधानसभा चुनाव के मद्देनजर इस क्षेत्र के विधायक और मंत्री ने एक महीने पहले ही काम शुरू करवा दिया।

भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष और पश्चिम विधानसभा प्रत्याशी देवेंद्र सिंह ने हाल ही में डिमना रोड पर चल रहे पाइलिंग कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि वर्तमान सरकार के ठेकेदारों को लगता है कि उन्हें पैसा नहीं मिलेगा, इसलिए वे केवल सात लोगों की टीम के साथ काम कर रहे हैं। उनका कहना है कि इस गति से काम करके भी 10 साल में भी फ्लाईओवर पूरा नहीं हो पाएगा।

देवेंद्र सिंह ने कहा कि यदि भाजपा की सरकार झारखंड में बनती है, तो वे इस फ्लाईओवर का निर्माण दो साल के अंदर पूरा करवा देंगे। उन्होंने कहा कि इससे मांनगो क्षेत्र और जमशेदपुर की जनता को जाम से राहत मिलेगी।

Related Post