Breaking
Mon. Oct 26th, 2026

भाजपा नेता रामपाल मिश्रा का हुआ निधन,शोक की लहर !

जमशेदपुर -:साकची के काशीडीह निवासी भाजपा के वरिष्ठ नेता रामफल मिश्रा का रविवार की उनके निवास स्थान पर निधन हो गया।इस सूचना पर जिला भाजपा में शोक व्याप्त है। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार रामपाल मिश्रा शुगर से पीड़ित थे । रविवार की रात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और घर पर ही हार्ट अटैक आने से मौत हो गई। वह अपने पीछे दो पुत्र और भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं।बड़ा पुत्र गांव में यानी उत्तर प्रदेश में रहते हैं। उनके आने के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा। रामपाल मिश्रा ने जमशेदपुर में रामलीला उत्सव समिति का सफल आयोजन करते आ रहे थे।वे कुछ वर्ष पूर्व से अपने भतीजा मनोज मिश्रा को यह जिम्मेवारी सौंप रखी थी। वहीं रामफल मिश्रा की मृत्यु की सूचना पर बस्ती में भी शोक की लहर है।

Related Post