Breaking
Fri. Oct 30th, 2026

बाइक और टेलर की टक्कर में वनरक्षी की हुई मौत !

कोडरमा-: जिले के तिलैया थाना क्षेत्र के सुभाष चौक के समीप एक मोटरसाइकिल और अज्ञात टेलर के बीच टक्कर होने से मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गई।मृतक की पहचान जिले के मरकच्चो पपलो निवासी वनरक्षी मुकेश पासवान उम्र 45 वर्ष के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार मुकेश चौपारण से ड्यूटी कर वन विभाग कोडरमा के कार्यालय लौट रहे थे।इसी दौरान सड़क दुर्घटना में उनकी मौत हो गई। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोग उसे सदर अस्पताल कोडरमा लेकर पहुंचे जहां चिकित्सक ने जांच में उन्हें मृत घोषित कर दिया। कोडरमा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।

Related Post