Breaking
Wed. Nov 4th, 2026

झामुमो केंद्रीय सदस्य पप्पू वर्मा मुख्य मंत्री से मिले

चांडिल – झामुमो केंद्रीय सदस्य पप्पू वर्मा बुधवार को रांची स्थित प्रोजेक्ट भवन में राज्य के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन से मिले तथा लोकसभा चुनाव के पश्चात ईचागढ़ विधानसभा की पार्टी संगठन पर चर्चा किया। मौके पर उन्होंने विधानसभा से जुड़े समस्या खासकर जंगली हाथियों के द्वारा की जा उत्पात से जान माल की क्षति से निजात दिलाने पर चर्चा की। साथ ही उन्होंने ने मुख्यमंत्री से मांग किया कि प्रतिदिन जंगली हाथी ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के किसी न किसी गांव में उत्पात मचा रहा है और ग्रामीण डर के साये में जीने पर विवश हैं। मुख्य मंत्री ने आश्वस्त करते हुए कहा जल्द इस संबंध में वन विभाग को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए जायेंगे.

Related Post