Breaking
Thu. Oct 29th, 2026

अग्रवाल सम्मेलन ने किया प्रखर वक्ता तेजस्वी सूर्या का अभिनंदन

जमशेदपुर, दिनांक 22 मई. लोकसभा चुनाव के प्रचार प्रसार के क्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, लोकसभा सांसद एवं प्रखर वक्ता तेजस्वी सूर्या का जमशेदपुर आगमन हुआ. भाजयूमो जिलाध्यक्ष अमित अग्रवाल द्वारा आहूत कार्यक्रम के अंतर्गत तुलसी भवन में उनका अभिनंदन पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन के पदाधिकारियों द्वारा किया गया. इस अवसर पर संदीप मुरारका, सुरेश शर्मा लिप्पू, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, उमेश खीरवाल, अजय भालोटिया, अंशुल रिंगसिया, विनोद शर्मा, सन्नी संघी, विकास गढ़वाल, अश्विनी अग्रवाल, दीपक सारदा, प्रतीक अग्रवाल, विजय सोनी, हेमंत अग्रवाल, प्रीतम जैन, गौरव अग्रवाल, प्रकाश बजाज, आशुतोष काबरा इत्यादि उपस्थित थे.

Related Post