Breaking
Wed. Oct 28th, 2026

स्वीप कोषांग की ओर से दुमका क्लब में रक्तदान शिविर का आयोजन

स्वीप कोषांग की ओर से बुधवार को दुमका क्लब में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।विश्व रेड क्रॉस दिवस एवं विश्व थैलिसीमिया दिवस के मौके पर आयोजित शिविर में पीडी आइटीडीए रवि जैन,भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के उपाध्यक्ष सह अनुमंडल पदाधिकारी अजय कुमार रजक, चैयरमेन डॉ राजकुमार उपाध्याय, सचिव डॉ अमरेन्द्र कुमार यादव, वाइस चेयरमैन डॉ मनोज कुमार घोष, संयुक्त सचिव डॉ सिकंदर कुमार, खेलकूद पदाधिकारी तूफान पोद्दार, रक्त अधिकोष प्रभारी डॉ अमित रंजन आदि लोग उपस्थित थे।

 शिविर में पीडी आइटीडीए रवि जैन, रेड क्रॉस सोसाइटी के चैयरमेन डॉ राजकुमार उपाध्याय सहित कई लोगों ने रक्तदान किया।

Related Post