Breaking
Wed. Oct 28th, 2026

आम चुनाव-2024 के मद्देनजर उपायुक्त ने किया प्रस्तावित स्ट्रांग रूम व काउंटिंग हॉल का निरीक्षण

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आंजनेयुलु दोड्डे ने लोकसभा आम चुनाव-2024 के मद्देनजर इंजीनियरिंग कॉलेज,दुमका में प्रस्तावित स्ट्रांग रूम व काउंटिंग हॉल का निरीक्षण किया।चुनावी प्रक्रिया को पारदर्शी और सुव्यवस्थित तरीके से क्रियान्वित करने के लिए उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।उन्होंने काउंटिंग हॉल में कुर्सी,टेबल, बिजली,एयर कंडिशनर,पंखा, इत्यादि वस्तुओं का जायजा लिया तथा उसे समय से पहले दुरुस्त करने का निर्देश दिया।हॉल में लाइटिंग की पूर्ण व्यवस्था,सुरक्षाबलों के रहने के लिए की जाने वाली सभी आवश्यक सुविधाएं,कॉलेज परिसर की सफाई सहित अन्य जरूरी कार्यों को समय सीमा के अंदर पूरा करने का निर्देश दिया।इस दौरान निदेशक डीआरडीए, उप निर्वाचन पदाधिकारी सहित अन्य उपस्थित थे।

Related Post