Breaking
Wed. Oct 28th, 2026

बर्मामाइंस के लाल बाबा फाउंड्री इलाके में रबर फैक्ट्री में लगी भीषण आग

बर्मामाइंस के लाल बाबा फाउंड्री इलाके में रबर फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है। आशंका है कि शॉर्ट सर्किट से यह आग लगी है। आग लगते ही फैक्ट्री में भगदड़ मच गई। अंदर काम पर मौजूद लोग बाहर निकल आए। लोगों कहना है किआग की लपट काफी ऊपर तक दिखाई दे रही है। पूरे फैक्ट्री में धुआं भरा हुआ है। घटना की जानकारी मिलने पर गोलमुरी से अग्निशमन विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। आग बुझाने का काम शुरू कर दिया गया है। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि आग काफी भयंकर है। दमकल की दो गाड़ियां ना काफी हैं और भी गाड़ियों को बुलाना होगा। उधर कंपनी के लोगों ने टाटा स्टील के अग्निशमन विभाग को भी सूचना दे दी है। इलाके के लोगों का कहना है कि आग जल्द बुझा ली जाए। वरना आग बढी तो अन्य लोगों का भी नुकसान हो सकता है।

Related Post