Breaking
Wed. Nov 4th, 2026

पोटका के जुड़ी मध्य विद्यालय एवं जुड़ी पंचायत भवन परिसर में गणतंत्र दिवस के शुभ उपलक्ष पर झंडा फहराया गया

पोटका प्रखंड अंतर्गत जुड़ी मध्य विद्यालय में उपप्रमुख उर्मिला सामाद एवं जुड़ी पंचायत भवन परिसर में मुखिया सुखलाल सरदार के द्वारा 75 वां गणतंत्र दिवस के शुभ उपलक्ष्य पर झंडात्तोलन किया गया । झंडात्तोलन में उपस्थित सभी के द्वारा राष्ट्रीय गाना गाते हुए राष्ट्रीय झंडा को सलामी दी गई । जीसके पश्चात संविधान के द्वारा प्रदत्त अधिकार नियमों का अक्षरस पालन करने का संकल्प लिया गया। मुखिया सुखलाल सरदार ने विद्यालय के बच्चों को संविधान के विषय पर बताते हुए कहा कि आज ही के दिन संविधान लागू हुआ था और हम सभी को, देश के हित के लिए अच्छा कार्य करना चाहिए। इस मौके पर उप प्रमुख उर्मिला समाद ,मुखिया सुखलाल सरदार, स्कूल के प्रधानाध्यापक देवेंद्र प्रसाद सिंह , साथ में शिक्षकों, सेवा निवृत्त शिक्षक रघुनंदन बनर्जी, शंकर चंद्र गोप, गांव के नर्सिंग गोप फलीन्दर गोप, अरूप सरदार, आदि के साथ विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे

Related Post