Breaking
Tue. Nov 3rd, 2026

कोवाली के लायलम में, जिला परिषद मद से स्वीकृत स्नान घाट का शिलान्यास, जिला परिषद सविता सरदार के द्वारा किया गया

कोवाली पंचायत अंतर्गत गाँव लायलम में लखिन्द्र सरदार के तलाव में 15 वें वित्त आयोग द्वारा जिला परिषद मद से स्वीकृत स्नानघाट का शिलान्यास पोटका 13 के जिला परिषद सदस्य  सविता सरदार के द्वारा नारियल फोड़कर किया गया | जिसकी प्राक्कलित राशि 6,52000 रुपये है |जिला परिषद सविता सरदार ने कहा कि यहाँ आम जनों को नहाने में परेशानी हो रही थी यह स्नानघाट के बनने से यहाँ के लोगों को सुविधा होगी और वे सुरक्षित भी रहेंगे, उन्होंने कहा जनता का वर्षों का मांग पुरा हुआ |
मौके पर पंसस देवेंद्र नाथ महतो, भाजपा नेता मनोज कुमार सरदार ,ग्राम प्रधान राजेश सरदार, लखीन्द्र सरदार ,सिद्धेस महतो, नरेश सरदार, मोतिलाल सरदार, सवित्री सरदार, लिपि सरदार, तिलोचन सरदार, नेपाल सरदार, शाहिल सरदार, प्रकाश सरदार , विशाल खांडवाल सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Post