Breaking
Tue. Oct 27th, 2026

पोटका विधायक संजीव सरदार रसुनचोपा गांव में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का फीता काटकर किया शुभारंभ।

पोटका प्रखंड अंतर्गत रसुनचोपा गांव के शिव मंदिर प्रांगण में ग्रामीणों द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश राज्य के, मथुरा जिले का ,वृंदावन से बृज नाथ जी महाराज एवं जमुना प्रिया गोस्वामी के उपस्थिति में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन मंगलवार 31 10 2023 को हुआ। सर्वप्रथम180 महिलाओं द्वारा नजदीकी नदी से कलश में पानी लेकर बैंड बाजे के साथ कलश यात्रा करते हुए शिव मंदिर प्रांगण में लाया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में काफी संख्या में अगल-बगल गांव के लोग उपस्थित रहे। बही धार्मिक अनुष्ठान में मुख्य अतिथि के रूप में पोटका विधानसभा क्षेत्र की युवा विधायक संजीव सरदार उपस्थित होकर कलश यात्रा में शामिल हुए । जीसके पश्चात विधायक संजीव सरदार के हाथों श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ फीता कट कर एवं दीप प्रज्वलित कर विधिवत रूप से किया गया। विधायक संजीव सरदार ने कहा कि मेरे साथ पूरा ग्राम वासीओं का प्रयास रहेगा कि आने वाला दिन किस तरह से विश्व, देश राज्य, गांव, एवं समाज शांति रहे एवं आने आगे बढ़ने का काम करें। उन्होंने कहा भागवत कथा में जो धार्मिक विषय पर बताने का काम किया जाता है , आने वाले दिन में, आने वाला पीढ़ी को पहुंचाने का जरूरत है।
इस मौके पर जिला परिषद सूरज मंडल, मुखिया सिमति सरदार, कार्तिक मुर्मू, संगीता सरदार, चंद्रभूषण सरदार साथ में गांव के पिजुष मंडल, शिशिर मंडल, साहित्यकार सुनील दे। तुषार मंडल, खगेन मंडल, प्रदत्व मंडल, प्रशांत मंडल, अनिल मंडल आदि उपस्थित रहे।

 

Related Post