Breaking
Wed. Oct 28th, 2026

समृद्धि ने टांगराईन स्कूल के बच्चों के साथ बाटी खुशियां पौष्टिक भोजन कराया

महिलाओं का बिजनेस ग्रुप समृद्धि के सदस्यों ने टांगराईन स्कूल के बच्चों के साथ पूजा की खुशियां बांटी। सदस्यों ने पोटका के टांगराईन स्कूल के बच्चों को विशेष भोजन कराया और जलेबी खिलाई।
स्कूल के प्रधानाध्यापक अरविंद तिवारी ने इसके लिए समृद्धि ग्रुप के प्रति आभार जताया ।
समृद्धि की शर्मिष्ठा नाग ने बताया कि ग्रुप में सभी महिलाएं हैं और मेले में दुकान लगाकर बच्चों एवं महिलाओं के कपड़े, सजावट के समान एवं घरेलू उत्पादों की बिक्री कर आत्मनिर्भर बनने का प्रयास करती हैं ।हम सभी महिलाएं अपनी आय का एक हिस्सा समाज के वंचित वर्क के साथ भी बांटने का प्रयास करते हैं।
कार्यक्रम में रत्ना पात्रा संदीपा दत्ता ,श्रमिष्ठा नाग,पालोमी मजूमदार, दोलन सेन गुप्ता, अर्पिता रॉय, मीता घोष शिल्पा घोष , माहुली दास, राजश्री चटर्जी ,आराधना चौधरी सहित कई महिलाएं उपस्थित थीं।

Related Post