Breaking
Mon. Oct 26th, 2026

बिहार का युवक अपनी पहली पत्नी को मानगो बस स्टैंड छोड़ दूसरी पत्नी को लेकर हुआ फरार।

जुगसलाई थाना क्षेत्र के मिल्लतनगर की रहने वाली तबस्सुम परवीन को कोर्ट के आदेश के बावजूद उसका पति नौशाद अली अपने घर नहीं ले जा रहा है। पत्नी को घर ले जाने के बजाय नौशाद मानगो बस स्टैंड पर छोड़कर दूसरी पत्नी के साथ फरार हो गया। बुधवार को ही फैमिली कोर्ट से इस संबंध में आदेश हुआ था। नौशाद अली को आदेश दिया गया कि वह दोनों पत्नी को साथ रखे। लेकिन नौशाद दूसरी पत्नी के साथ बिहार के सीवान रवाना हो गया।


इसके बाद तबस्सुम अपने परिजनों के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंची और लिखित शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। तबस्सुम ने बताया कि उसकी शादी साल 2012 में हुई थी। कोई संतान नहीं होने पर पति ने दूसरी शादी कर ली। इसको लेकर मामला दर्ज कराया था। पति दो माह तक जेल में था। कोर्ट में समझौता के आधार पर उसकी जमानत हुई। बुधवार को कोर्ट ने फैसला सुनाया। इसके बाद पति ने उसे बिहार ले जाने के लिए बस का टिकट दिया और मानगो बस स्टैंड पर खड़ाकर दूसरी पत्नी को लेकर भाग गया।

By Aman Ojha

चार साल से पत्रकारिता में सक्रिय, राजनीति, सामाजिक और सम-सामायिक मुद्दों पर पैनी नजर। कर्मभूमि जमशेदपुर।

Related Post