Breaking
Fri. May 15th, 2026

पोटका के हाता स्थित हैमसन होटल में ग्राम सभा फेडरेशन समिति कोल्हान की छमाही बैठक का आयोजन

– पोटका प्रखंड अंतर्गत हाता स्थित होटल हैमसन में ग्रामसभा फेडरेशन समिति कोल्हान की छमाही बैठक का आयोजन हुआ. बैठक में(1) क्षेत्र की समस्या एवं क्षेत्र की सामाजिक समस्या पर चर्चा हुई(2) विगत सुखाड़ की स्थिति पर किया गया व्यवस्था तथा आने वाली सुखाड़ की तैयारियों पर चर्चा(3) ग्राम सभा फेडरेशन समिति के द्वारा बनाया गया पेसा के प्रारूप को क्षेत्र की स्थानीय विधायक को एवं जिम्मेदारी अधिकारियों के साथ चर्चा (4) क्षेत्र की ग्राम सभा पर बढ़ती स्थानीय समस्या पर ग्राम सभाओं की आपसी समन्वय पर चर्चा.(5) पांचवी अनुसूची क्षेत्र में बढ़ती भूमियों के प्लॉटिंग एवं 99 वर्ष तक जो हो रही लीज पर चर्चा की गई इस बैठक में ग्राम सभा फेडरेशन समिति के राज्य सलाहकार सिद्धेश्वर सरदार. समिति के संयोजिका पूर्णिमा बीरूली. सदस्य सालगे मार्डी. अश्विनी कुमार महाराणा. संगीता बीरूली. सुरेंद्रर बीरूली. मानिक सरदार. पावरू ग्राम प्रधान लक्ष्मी चरण सरदार. गौरी सरदार. आरती सरदार. सोनाराम सरदार. नीरशो हसदा. कुमार चंद्र माडी . जयपाल सिंह सरदार. सुदर्शन भूमिज आदि उपस्थित रहे

Related Post