Breaking
Mon. Oct 12th, 2026

सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री का वनभोज मंगलवार 03 जनवरी को

जमशेदपुर: सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री का वनभोज 03 जनवरी 2023 मंगलवार को वेव इंटरनेशनल में होगा।

सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्य्क्ष विजय आंनद मूनका एवं मानद महासचिव मानव केडिया ने बताया की प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी चैम्बर के सदस्य एवं उनके परिजनों के लिए वनभोज (पिकनिक) का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा की पिकनिक में चैम्बर के सदस्य अपने परिवार के साथ उपस्थित होकर लजीज व्यंजन एवं मनोरंजन खेलो का आनद लेंगे। वर्ष 2022 में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण वनभोज को स्थागित कर दिया गया था। सिंहभूम चैम्बर के उपाध्यक्ष पीआरडब्लू मुकेश मित्तल एवं सचिव पीआरडब्लू भरत मखानी, कार्यसमिति सदस्य मनोज गोयल, पवन शर्मा सहित पदाधिकारी एवं सदस्य कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे हुए है।

सिंहभूम चैम्बर के उपाध्यक्ष नितेश धूत, महेश सोंथालिया, दिलीप गोलछा, सचिव अनिल मोदी, सांवरमल शर्मा, पीयूष चौधरी, कोषाध्य्क्ष किशोर गोलछा ने सभी चैम्बर के सदस्यों से सपरिवार उपस्थित होकर वनभोज सह पिकनिक के आनंद लेने का अपील की है।

Related Post

You Missed