Breaking
Tue. Jul 28th, 2026

सरकार का पक्ष रखने वाला कोई नहीं ।अदालतों में नहीं पेश नहीं हो सके गवाह ।लातेहार

सरकार का पक्ष रखने वाला कोई नहीं

अदालतों में नहीं पेश नहीं हो सके गवाह

लातेहार। जिले के विभिन्न न्यायालयों में सरकार का पक्ष रखने वाले कोई सरकारी वकील शुक्रवार को उपलब्ध नहीं रहने के कारण व्यवहार न्यायालय के किसी भी न्यायालयों में बाहर से आए गवाहों की गवाही शुक्रवार को नहीं हो सकी है। जानकारी के अनुसार जिला अभियोजन कार्यालय लातेहार में शुक्रवार को कोई भी पीपी उपलब्ध नहीं थे जिसके कारण गवाहों की हाजिरी किसी भी अदालत में नहीं ली जा सकी। बाहर से आए कई गवाह बगैर गवाही दिए वापस हो गये। मालूम हो 8 सृजित पदों के एवज में सिर्फ एक सहायक लोक अभियोजक अशोक कुमार दास यहां कार्यरत हैं जो शुक्रवार को अवकाश में रहे ।उनके अवकाश के उपरांत सरकार का पक्ष रखने के लिए कोई भी लोक अभियोजक उपलब्ध नहीं थे। प्रभारी लोक अभियोजक बलराम शाह के आकस्मिक निधन के बाद सरकार के द्वारा अभी तक किसी भी लोक अभियोजक की पोस्टिंग यहां नहीं की गई है। जिसके वजह से अदालती कार्यों के संपादन में काफी परेशानी हो रही है। अवकाश में रहने के बाद किसी भी पदाधिकारी को जिला प्रशासन के द्वारा प्रतिनियुक्त नहीं किया जा सका है

Related Post