Breaking
Fri. Oct 30th, 2026

लातेहार: व्यवहार न्यायालय, लातेहार पदस्थापित लोक अभियोजक बलराम शाह का निधन हो गया है.

लोक अभियोजक का निधन

लातेहार: व्यवहार न्यायालय, लातेहार पदस्थापित लोक अभियोजक बलराम शाह का निधन हो गया है. जानकारी के अनुसार लोक अभियोजक विगत कई दिनों से गंभीर रूप से बीमार थे. रांची के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था. इलाज के दौरान ही 26 अक्टूबर की शाम उन्होंने अंतिम सांस ली. उनके निधन पर सहायक लोक अभियोजक अशोक कुमार दास, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष सह वरीय अधिवक्ता राजमणि प्रसाद, सुनील कुमार, अनिल कुमार ठाकुर, पंकज कुमार सिन्हा, वासुदेव पांडेय, अरविंद कुमार, उपेंद्र कुमार व दीपक मिश्रा.वीरेन्द्र प्रसाद.आदि ने शोक प्रकट किया है.

Related Post