Breaking
Thu. May 7th, 2026

पोटका विधायक संजीव सरदार दीप प्रज्वलित कर चांदपुर पंचायत मंडप में आपकी योजना. आपकी सरकार. आपके द्वार. कार्यक्रम का शुभारंभ किया

 

 

झारखंड मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन के 3 साल पूरा होने के अवसर पर शुरू किए गए आपकी योजना. आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत आज गुरुवार को पोटका प्रखंड के चांदपुर पंचायत के पंचायत मंडप में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित पोटका विधानसभा क्षेत्र की युवा विधायक संजीव सरदार ने दीप प्रज्वलित कर किया. उन्होंने झारखंड के हेमंत सरकार द्वारा दिया जा रहा विभिन्न योजनाओं के बारे में जनता दरबार में उपस्थित लोगों के बीच विस्तार से समझाया एवं आवेदन देकर योजनाओं का लाभ लेने की बात की. उन्होंने कहा पहले लोगों द्वारा आवेदन देने के बाद भी पेंशन योजना का लाभ बहुत कम मिलता था. लेकिन अब हमारा सरकार द्वारा सर्वजन पेंशन योजना के अंतर्गत सभी वृद्ध. वृद्धा. विधवा एवं अविवाहित को पेंशन देने का काम किया जा रहा है. उन्होंने पंचायत में उपस्थित लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों जैसे कि सोना सबरन धोती साड़ी योजना के तहत धोती साड़ी आदि का वितरण किया.इस मौके पर जनता दरबार मैं उप प्रमुख उर्मिला समाद.बीस सूत्री अध्यक्ष सुधीर सोरेन. जिला बीस सूत्रीय सदस्य चंद्रावती महतो. मुखिया सुनीता सिंह. ग्राम प्रधान उत्तम कुमार सिंह. झारखंड आंदोलनकारी नेता सुनील महतो. जिला संगठन सचिव विद्यासागर दास.काडु रहमान. प्रखंड विकास पदाधिकारी निखिल गौरव कमंद कश्यप. अंचलाधिकारी इम्तियाज अहमद सीआई नवीन पूर्ति. आदि लोग उपस्थित रहे

 

Related Post