Breaking
Thu. Sep 17th, 2026

महुआडांड़ नेतरहाट मुख्य सड़क पर बोलेरो और मोटरसाइकिल से हुई सीधी के टक्कर में तीन लोग घायल।

महुआडांड़ नेतरहाट मुख्य सड़क पर बोलेरो और मोटरसाइकिल से हुई सीधी के टक्कर में तीन लोग घायल।

महुआडांड़ संवाददाता शहजाद आलम की रिपोर्ट

महुआडांड़ नेतरहाट मुख्य सड़क पर ग्राम चोरमुण्डा गिरजाघर समीप बोलोरो और मोटरसाइकिल में टक्कर होने से मोटरसाइकिल सवार दो महिला सहित एक पुरूष घायल हुए। सभी लोग मेहमान घर चोरमुण्डा से सखुवाटोली अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान चोरमुण्डा गिरजाघर के समीप खड़े बाईक सवार को विपरीत दिशा आ रही बोलोरो ने सीधे टक्कर मार दि। जिससे शौनियारो बाई पति स्व सुखराम, फुलमेत ईदवार पति स्व रामनायक राम लोदाम कोनबीरा जशपूर छत्तीसगढ़ एंव सुरज कुमार पिता बिरबल नायक ग्राम सखुवाटोली थाना गुरदरी गुमला निवासी घायल हुए। जिन्हें नेतरहाट थाना प्रभारी दिवाकर देबू द्वारा इलाज के महुआडांड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजा जहाँ फुलमेत ईदवार और सुरज कुमार को सिर, आंख हाथ में गंभीर चोट लगी है। सभी का इलाज महुआडांड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चल रहा है।

Related Post