Breaking
Sat. May 30th, 2026

पेयजल की गंभीर समस्या को लेकर पंचायत समिति सदस्य ने उपायुक्त को लिखा पत्र 

पेयजल की गंभीर समस्या को लेकर पंचायत समिति सदस्य ने उपायुक्त को लिखा पत्र

चंदवा संवाददाता मुकेश कुमार सिंह की रिपोर्ट

चंदवा। कामता पंचायत समिति सदस्य अयुब खान ने उपायुक्त भोर सिंह यादव को कामता पंचायत में गहराए पेयजल समस्या को लेकर कार्यालय में पत्र सौंपा है।

सौंपे गए पत्र में कहा है कि प्रखंड चंदवा के पंचायत कामता के ग्रामीण करीब 1 वर्ष से पेयजल समस्या से जूझ रहे हैं।

ग्राम अंबादोहर, दामोदर, हिसरी, भूसाढ़, चटुआग, कामता के विभिन्न टोलों में 3 दर्जन से अधिक चापानल एक वर्ष से खराब पड़ा हुआ है वहीं आधा दर्जन जलमीनार खराब है।

1 वर्ष से पंचायत में एक भी चापानल जलमीनार नहीं बन रहा है वहीं दूसरी तरफ लगातार जलमीनार चापानल खराब हो रहा है।

स्थिति यह है कि इस समय ग्रामीण पेयजल के लिए खासा परेशान हैं, चापानल और जलमीनार खराब होने के कारण कई मुहल्ले टोले के ग्रामीण नदी नाला का दूषित पानी का सेवन करने को मजबूर हैं।

पेयजल एवं स्वच्छता विभाग व प्रखंड कार्यालय को खराब पड़े जलमीनार चापानल की सूची सौंपे जाने के बाद भी नहीं बनाए जा रहे हैं।

पंसस अयुब खान ने उपायुक्त भोर सिंह यादव से कमता पंचायत में खराब पड़े चापानल एवं जलमीनार को तत्काल ठीक कराने कराने का अनुरोध किया है।

Related Post