Breaking
Fri. Jul 31st, 2026

मोहर्रम त्योहार को लेकर बरवाडीह पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

*मोहर्रम त्योहार को लेकर बरवाडीह पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च*

बेतला बरवाडीह संवाददाता अकरम अंसारी की रिपोर्ट

बेतला/बरवाडीह :- मोहर्रम त्योहार में शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर जिले के उपायुक्त और पुलिस कप्तान के निर्देश पर आज बरवाडीह थाना क्षेत्र के कुटमू मोड़ , पोखरी कलां बेतला समेत प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में फ्लेग मार्च बरवाडीह पुलिस प्रशासन के द्वारा शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर फ्लेग मार्च निकाला गया जिसमें बरवाडीह प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश सहाय भी रहे शामिल वहीं थाना प्रभारी श्रीनिवास सिंह के द्वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रखंड मुख्यालय के बाजार , बस स्टैंड , आदर्श नगर साथ-साथ छेचा , समेत आधे दर्जन से अधिक जगहों पर फ्लैग मार्च निकालने का काम किया गया साथ ही साथ थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाले सभी लोगों से मोहर्रम की शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की भी अपील की और किसी भी असामाजिक तत्वों के द्वारा शांति व्यवस्था भंग करने की साज़िश की जानकारी प्राप्त होने पर तत्काल उसकी सूचना प्रशासन को देने की भी अपील की है ताकि वैसे लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए । इस दौरान सब इंस्पेक्टर कुमार जानू , सब इंस्पेक्टर सूबेदार सिंह समेत भारी संख्या में जिला पुलिस , सेट ,और सहायक पुलिस बल के जवान मौजूद थे ।

Related Post