Breaking
Sat. May 9th, 2026

आदित्यपुर नगर निगम के एजेंसियों में तालमेल नही, सड़कों के खोदे जाने गैस पाइपलाइन हो रहे क्षतिग्रस्त

आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में नगर निगम के अधीन संचालित विभिन्न योजनाओं के एजेंसियों में आपसी तालमेल के अभाव का खामियाजा स्थानीय लोग भुगत रहे हैं, जबकि गेल गेल इंडिया द्वारा बिछाई गई पाइप लाइन को भी बार-बार क्षतिग्रस्त करने से दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है।

सड़कों को बार-बार खोदे जाने से लोगों को हो रही परेशानी अब लोगों के साथ एजेंसियों के लिए भी सिरदर्द बनता जा रहा है, नगर निगम क्षेत्र में जलापूर्ति, गैस पाइपलाइन समेत अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं पर कार्य चल रहा है, लेकिन इन सभी एजेंसियों में कोई तालमेल नहीं है। जिससे एक ही सड़क को कई बार खोजा जा रहा है, गेल इंडिया द्वारा पूरे निगम क्षेत्र में पाइपलाइन से गैस आपूर्ति पर कार्य चल रहा है ,सभी क्षेत्र में गैस आपूर्ति के लिए पाइप बिछाकर टेस्टिंग कर लिया गया है, लेकिन अन्य एजेंसियों द्वारा बार-बार गैस पाइपलाइन को क्षतिग्रस्त किया जा रहा है जिससे भविष्य में बड़ा हादसा हो सकता है , नगर निगम के अधिकारियों द्वारा सभी एजेंसियों को सूचना दी है कि, कार्य से पहले आपसी तालमेल बैठाकर कार्य करें, ताकि लोगों के लिए परेशानी का सबब ना बने, बावजूद इसके एजेंसियों में तालमेल नहीं है।

Related Post